Vidyadhan Scholarship Yojana: 10वीं पास छात्रों को हर साल मिलेंगे 10000 रुपए

अलग-अलग प्रदेशों में राज्य के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद करने के लिए वहां की राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग प्रकार की छात्रवृत्ति योजना को चलाया जाता है ठीक इसी क्रम में आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा भी अपने राज्य के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा देने के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है जिसमें राज्य के होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी।

आप सभी विद्यार्थियों को बता दें कि विद्या धन छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत हर साल न्यूनतम 10,000 से लेकर अधिकतम 7,500 तक की छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध करवाई जाती है और यह छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद में आप सभी विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले खर्च को पूरा करने में राहत देती है और इस कारण से आपकी शिक्षा जारी रहती है और आप शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ सकते हैं।

इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 11वीं 12वीं के विद्यार्थियों को तो छात्रवृत्ति मिलती ही है बल्कि 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के लिए भी छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाती है। हालांकि स्नातक स्तर पर जो छात्रवृत्ति दी जाती है वह विद्यार्थियों को उनके द्वारा चयनित किए गए कोर्स, सब्जेक्ट एवं शैक्षिक संस्थान के आधार पर प्रावधानी की जाती है। इस आर्टिकल में हम आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विद्याधन छात्रवृत्ति योजना की विस्तार पूर्वक चर्चा करने वाले हैं जिसे आप सभी विद्यार्थी भी जान सकते हैं।

Vidyadhan Scholarship Yojana

विद्याधन स्कॉलरशिप योजना 2025 के अंतर्गत जिस किसी भी विद्यार्थियों को लाभ लेना है उन सभी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा और इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं जिसके अंतर्गत योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल से इसका ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और आपकी जानकारी के लिए बता दे की वर्तमान में इसकी आवेदन प्रक्रिया जारी है जो जल्द ही समाप्त होने वाली है।

आपको बता दे इस योजना के अंतर्गत चयनित किए जाने वाले उम्मीदवारों को हर वर्ष 10 हजार से लेकर 75,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी जिसके अंतर्गत हर महीने 1,000 रुपए से लेकर 7,000 तक की छात्रवृत्ति सरकार द्वारा आवंटित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है इसलिए आपको जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा क्योंकि इसके बाद आप आवेदन अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

विद्याधन स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता

संबंधित स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आप सभी विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा

  • आप सभी विद्यार्थी आंध्र प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  • विद्यार्थियों के द्वारा वर्ष 2025 में राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा पास की हो।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के द्वारा दसवीं कक्षा में न्यूनतम 90% अंक या 9 CGPA प्राप्त किए हों।
  • वही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम प्रतिशत 75 अंक या 7.5 सीजीपीए प्राप्त हो।
  • आवेदक विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय₹2,00,000 से कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 11वीं कक्षा में अध्यनरत होना चाहिए।
  • आप सभी आवेदकों के पास में स्वयं का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमें डीबीटी भी सक्रिय होनी चाहिए।

विद्याधन स्कॉलरशिप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

विद्याधन छात्रवृत्ति के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है वह इस तरह है –

  • छात्र का आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

विद्याधन स्कॉलरशिप योजना की चयन प्रक्रिया

आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित विद्याधन स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने वाली विद्यार्थियों का चयन आवेदनों की जांच, ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, व्यक्तिगत साक्षात्कार या समूह चर्चा एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा और फिर छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

विद्याधन स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले vidyadhan.org.in पर जाना है।
  • सर्वप्रथम होम पेज पर दिए गए मेनू बार पर क्लिक करे उसके बाद “Apply for Scholarships” पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको अप्लाई नाव ऑप्शन पर क्लिक करनाहै।
  • इसके बाद regester के बटन पर क्लिक करें और ऐसा करने पर पंजीकरण फार्म खुलेगा।
  • फार्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और ओटीपी वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद प्राप्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें व्यक्तिगत एवं शैक्षिक संबंधित जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आपको अपने आवेदन फार्म का सुरक्षित प्रिंट निकल कर रखना होगा।
  • इस तरह दी गई सभी विधि का स्टेप बाय स्टेप पालन करने से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment