पोस्ट ऑफिस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना को अब काफी व्यापक रूप मिल चुका है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों की संख्या में व्यक्ति अपनी बच्चियों के नाम पर बचत के लिए निवेश कर रहे हैं।
सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को संतुलित तथा पारदर्शित बनाए रखने के लिए हर साल कई प्रकार के महत्वपूर्ण संशोधन किए जाते हैं। बताते चले की शुरुआती वर्ष से लेकर अब तक यह योजना और भी आकर्षित बन चुकी है।
अगर आप भी ऐसे ही अभिभावकों में से एक हैं जो सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अपनी बेटी के नाम पर बचत करने की सोच रहे हैं तथा उसके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए अब बिना देर किए इस योजना में बचत खाता ओपन करवा लेना चाहिए।
Sukanya Samriddhi Yojana
पोस्ट ऑफिस के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत योजना में से सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अधिक चर्चाओं में है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा सबसे अच्छे स्तर पर ब्याज दरों को लागू किया गया है और अभिभावकों के लिए बचत पर गारंटीड रिटन भी प्रदान किया जाता है।
हमारे सुझाव अनुसार जो अभिभावक सुकन्या समृद्धि योजना में बचत करने के लिए बचत खाता खुलवाते हैं उन सभी के लिए खाता खुलवाने की प्रक्रिया से पहले एक बार सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी डिटेल जान लेनी चाहिए ताकि वह उसी अनुसार आगे की कार्य प्रक्रिया को पूरा कर सके।
सुकन्या समृद्धि योजना में बचत संबंधी बेसिक नियम
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अभिभावकों के लिए बचत करने हेतु निम्न प्रकार के नियम संदर्भित किए गए हैं।-
- सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के 18 या फिर 21 वर्ष होने तक बचत की जा सकती है।
- इस योजना में अधिकतम दो बेटियों के नाम पर ही बचत खाता खोले जा सकते हैं।
- बचत खाता खोलने के लिए बेटी की आयु 10 वर्ष या फिर उस कम की ही हो।
- यह पर मासिक या फिर वार्षिक रूप से अपनी आय अनुसार बचत कर सकते हैं।
- योजना में न्यूनतम ₹250 तथा अधिकतम 1.5 लाख रुपए से बचत की जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर
जैसा कि हमने बताया है कि तो कन्या समृद्धि योजना में पोस्ट ऑफिस के द्वारा विशेष प्रकार से ब्याज दरों को लागू किया गया है अर्थात जो अभिभावक अपनी बेटी के नाम पर बचत करते हैं उनके लिए उनकी बचत के आधार पर वार्षिक रूप से 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा।
हालांकि विभाग के द्वारा योजना की ब्याज दरों को समय अनुसार संशोधित किया जाता रहता है ताकि इनमें संतुलन बना रहे और निवेशकों के लिए वर्तमान स्थिति के आधार पर ब्याज प्रदान किया जा सके।
सुकन्या समृद्धि योजना के उद्देश्य
राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के उद्देश्य निम्न प्रकार से हैं।-
- आर्थिक वर्ग से कमजोर अभिभावकों के लिए बचत हेतु प्रोत्साहित करना।
- बचत के आधार पर उन्हें आवश्यकता अनुसार आकर्षक फंड प्रदान करना।
- उनकी बेटियों के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना।
- अभिभावकों के लिए बेटियों के प्रति सकारात्मक भाव को पैदा करना।
सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा
अभिभावकों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना अपनी बेटियों के भविष्य के कार्य हेतु बचत करने का सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प है क्योंकि यहां पर बचत करने से ना तो अभिभावकों के लिए न कोई टैक्स देना पड़ता है और ना ही किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना होती है।
ऐसी लड़कियां जिनके खाते सुकन्या समृद्धि योजना में खुले हुए हैं उन सभी के लिए सरकारी तौर पर विशेष प्रकार की अन्य सहायताएं तथा आरक्षण भी प्रदान करवाएं जाते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता कैसे खोलें?
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है जिसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा।-
- बचत खाता खोलने के लिए सबसे पहले अपने तथा अपनी बेटी के दस्तावेज लेकर पोस्ट ऑफिस में पहुंचे।
- पोस्ट ऑफिस में आपको कर्मचारियों की मदद से सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में पहले तो पूरी डिटेल को समझना होगा।
- योजना से अच्छी तरह से परिचित हो जाने के बाद यहां से फार्म प्राप्त कर ले तथा उसमें निर्देशित सभी प्रकार की जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- फॉर्म भर जाता है तो अब अपने डॉक्यूमेंट फॉर्म के साथ जोड़ने होंगे और फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो को चिपकाने होगा।
- इसके बाद शाखा के नियम एवं शर्तों का पालन करते हुए फॉर्म को वेरिफिकेशन के लिए जमा कर दें।
- वेरिफिकेशन के बाद सुकन्या समृद्धि योजना का बचत खाता खोल दिया जाएगा जहां पर आप अभी से बचत करना प्रारंभ कर सकते हैं।