पोस्ट ऑफिस के द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना इस समय काफी प्रचलन में आई है क्योंकि ऐसा देखा जा रहा है कि अब अधिकांश रूप से ऐसे अभिभावक जो सामान्य आर्थिक स्थिति के हैं वे सभी अपनी बेटियों के नाम पर बचत करने के लिए इस योजना का चुनाव कर रहे हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना अपनी बेटियों के नाम पर बचत करने का सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प है क्योंकि एक तो इसमें अभिभावकों के लिए दीर्घकालिक अवधि के आधार पर बचत करने का अवसर मिलता है इसके अलावा उन्हें पोस्ट ऑफिस के द्वारा गारंटीड रिटर्न का वादा दिया जाता है।
इसके अलावा यह योजना काफी सरल तथा आकर्षित है क्योंकि अभिभावकों के लिए बचत करने हेतु किसी भी प्रकार का दबाव दबाव नहीं दिया जाता है। ऐसे अभिभावक जिनके घरों में एक या फिर दो बेटियां तक है वे बहुत ही आसानी के साथ इस योजना में मासिक या फिर वार्षिक रूप से बचत कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए सरकार की तरफ से विशेष आरक्षण दिया जा रहा है जिसके चलते इस योजना में निवेश करने पर अभिभावकों के लिए अच्छा खासा ब्याज मिलता है। यह योजना सरकारी स्तर पर लागू होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार का कोई बचत शुल्क नहीं लगता है।
पोस्ट ऑफिस के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत लागू नियम एवं निर्देशों को अभिभावकों की सुविधा अनुसार लागू किया गया है जो की समय के बदलाव के चलते तथा अनुकूलता के आधार पर संशोधित भी होते रहते हैं। आइए हम इस आर्टिकल की मदद से इस योजना की पूरी डिटेल स्पष्ट तरीके से जानते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी मुख्य बातें
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जो अभिभावक बेटियों के नाम पर निवेश खाता खुलवाने जा रहे हैं उनके लिए संबंधित कुछ मुख्य बातों को भी जान लेना चाहिए जो इस प्रकार से हैं।-
बचत खाते की आवेदन प्रक्रिया –
सुकन्या समृद्धि योजना में बचत खाता स्थापित करवाने के लिए आवेदन करना आवश्यक होता है जिसकी प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पोस्ट ऑफिस में पूरी करवाई जाती है।
बचत करने के लिए निर्धारित लिमिट –
पोस्ट ऑफिस के द्वारा इस योजना में बचत लिमिट भी निर्धारित की गई है अर्थात अभिभावक इस योजना में न्यूनतम ₹250 तथा अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक वार्षिक रूप से निवेश कर सकते हैं।
निवेश करने की अवधि –
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अभिभावक अपनी बेटी के 18 या फिर 21 वर्ष पूरे हो जाने तक बिना किसी हस्तक्षेप के निरंतर निवेश कर सकते हैं।
कन्या की आयु –
सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसा नियम बनाया गया है की जिन कन्याओं की आयु 10 वर्ष या उससे नीचे की है केवल उन्हीं के अभिभावक बचत करने हेतु सुकन्या समृद्धि योजना में उनका खाता खुलवा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य
सुकन्या समृद्धि योजना सरकारी स्तर पर देशभर के सभी राज्यों में संचालित है जिसका उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है और उनके घर में अधिकतम दो बेटियां तक है तो उनके लिए बचत हेतु प्रोत्साहित किया जा सके ताकि वह अपने बचत फंड के आधार पर उनके भविष्य को सुरक्षित कर सके।
सुकन्या समृद्धि योजना का बचत फंड अभिभावकों के लिए बेटी की उच्च शिक्षा तथा उनके विवाह इत्यादि के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे निम्न प्रकार से है।-
- सुकन्या समृद्धि योजना अभिभावकों के लिए बचत का गारंटीड तथा सुरक्षित रिटर्न प्रदान करती है।
- यह योजना बिल्कुल ही फ्री है अर्थात बचत खाता खुलवाने या फिर बचत करने में कोई भी शुल्क नहीं लगता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेशकों के लिए 8.2% तक का ब्याज भी मिलता है।
- इस योजना में ब्याज दरों को सालाना अनुसार लागू किया गया है जो समय-समय पर परिवर्तित भी होती रहती हैं।
- अब राष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों के प्रति सकारात्मक भावना भी देखने को मिल रही है।
सुकन्या समृद्धि योजना का फंड कैसे निकाले
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जो अभिभावक अपनी बेटियों के नाम पर निरंतर रूप से बचत करते हैं तथा यह खाता मैच्योर हो जाने के बाद रिटर्न फंड निकलते हैं तो उनके लिए सबसे पहले पोस्ट ऑफिस में फॉर्म भरने की आवश्यकता होती है।
पोस्ट ऑफिस के द्वारा फॉर्म का वेरिफिकेशन कंप्लीट हो जाने के बाद फंड राशि को कैश या फिर खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इसके अलावा ऐसे अभिभावक जो मैच्योरिटी के पहले ही निवेश का पैसा निकालना चाहते है उनके लिए पोस्ट ऑफिस के कुछ विशेष नियम एवं निर्देशो का पालन करना आवश्यक होता है जिसकी जानकारी आप पोस्ट ऑफिस से ही प्राप्त कर सकेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना बचत खाता कैसे खोलें
सुकन्या समृद्धि योजना बचत खाता खोलने की सरल प्रक्रिया निम्न चरणों के मुताबिक पूरी होती है।-
- सबसे पहले पोस्ट ऑफिस में विजिट करें।
- पोस्ट ऑफिस में योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए फॉर्म ले ले।
- ऑफलाइन फॉर्म को नीले कलर के पेन से भरकर कंप्लीट करें।
- फॉर्म भर जाने के बाद दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराए तथा सभी में अपने हस्ताक्षर करें।
- इसके बाद इसे वेरिफिकेशन हेतु पोस्ट ऑफिस में जमा कर दें।
- वेरिफिकेशन के बाद आपका बचत खाता खोल दिया जाएगा तथा स्लिप आपको दे दी जाएगी।