बहुत समय से देखा जा रहा है कि अधिकतम लोगों का झुकाव इलेक्ट्रॉनिक बिजली की अपेक्षा सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ रहा है क्योंकि भारत सरकार के द्वारा भी एक ऐसी योजना बनाई गई है जिसमें आपको बिजली के खर्च से मुक्ति प्राप्त हो सकती है। जो व्यक्ति बिजली के खर्चे से परेशान हो चुके उन सभी व्यक्तियों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की ओर नजर डालना चाहिए।
यह योजना ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली की समस्या समाप्त कर सकती है जो अभिक्षाकृत बिजली का उपयोग अधिक करते हैं। आपको बताते चले कि यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करते है तो फिर सरकार के द्वारा आपके घर की छत के ऊपर सोलर सिस्टम को स्थापित करवाया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है ताकि आपको सोलर सिस्टम स्थापित करवाने के लिए ज्यादा लागत का खर्च ना लगाना पड़े।
इस योजना के अंतर्गत आपके यहां जो सोलर सिस्टम स्थापित करवाया जाएगा वह पूरी तरह से सूर्य ऊर्जा से संचालित होता है और उसके माध्यम से आपको मुफ्त में बिजली मिलेगी और इस प्रकार से आपका बिजली का खर्च लगभग समाप्त ही हो जाएगा जो आपके लिए सकारात्मक बात होगी। यदि आपको लगता है कि यह योजना आपकी बिजली की समस्या समाप्त कर सकती है तो फिर आपको आर्टिकल में दी की जानकारी ध्यान से करनी है क्योंकि आपको योजना की संपूर्ण जानकारी इसी आर्टिकल में मिलेगी।
Solar Rooftop Subsidy Yojana
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के माध्यम से बिजली संबंधित समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। जैसा कि आपको बताया गया है कि सोलर सिस्टम स्थापित करवाने के लिए सरकार के द्वारा लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको सब्सिडी के रूप में 20% से 50% तक की सब्सिडी मिलेगी जिससे सोलर सिस्टम लगवाने का खर्च लगभग आधा हो जाएगा और आसानी से सोलर पैनल सिस्टम की स्थापना हो सकती है।
यह योजना इसलिए संचालित की जा रही है ताकि सौर ऊर्जा की प्रति लोगों के मध्य में जागरूकता लाई जा सके जिससे सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ जाए क्योंकि इससे बाहरी वातावरण वर्णन भी प्रभावित नहीं होता है और यह पर्यावरण के अनुकूल है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप सभी व्यक्ति भी सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के अंतर्गत किस प्रकार लाभ ले सकते हैं तो आइए जानते हैं।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना से प्राप्त सब्सिडी
सरकार के द्वारा इस योजना में सब्सिडी की सुविधा लाभार्थियों को सोलर पैनल सिस्टम की वॉट क्षमता के आधार पर उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना में 3 किलोवाट के सोलर पैनल के लिए आपको 40% की सब्सिडी दी जाएगी वहीं अगर इससे अधिक क्षमता वाले सोलर पैनल की स्थापना करवाएंगे तो आपको केवल 20% की सब्सिडी मिलेगी और जो व्यक्ति 10 किलो वाट से अधिक क्षमता वाले सोलर पैनल लगवाने की इच्छा रखते हैं उन्हें किसी प्रकार की कोई भी सब्सिडी नहीं मिल पाएगी क्योंकि 10 किलो वाट से अधिक सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी देने का प्रावधान नहीं है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक भूमि
जो भी व्यक्ति इच्छा रखते हैं कि वह भी सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करके अपने घर सोलर सिस्टम स्थापित करवा सके तो हम सभी लोगों के लिए ध्यान रखना चाहिए कि उनके पास पर्याप्त भूमि है या नहीं क्योंकि 1 किलोवाट के सोलर पैनल के लिए 10 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता पड़ती है वही 3 किलोवाट के सोलर पैनल हेतु 30 वर्ग मीटर की जरूरत होगी और जो भी व्यक्ति 5 किलो वाट तक का सोलर पैनल लगवाएंगे उनके पास में 50 वर्ग मीटर की जमीन का होना आवश्यक है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए लागत
यदि आप सभी व्यक्ति 1 किलोवाट का सोलर पैनल की स्थापना करवाते हैं तो उसकी स्थापना के लिए आपको ₹50,000 की लागत लगानी पड़ेगी और जो भी उपभोक्ता 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करेंगे उनको 1,50,000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं वही आपको 40% की सब्सिडी मिलने से 3 किलो वाट के सोलर पैनल पर जो लागत लगानी पड़ेगी वह केवल ₹60,000 का खर्च रह जाएगा बाकी जो लागत में राहत मिल रही है वह सब्सिडी का योगदान है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक
- छत की तस्वीर (जहां सोलर पैनल लगना है)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन हेतु आप solarrooftop.gov.in पर जाएं ।
- होमपेज पर आकार नए उपयोगकर्ता के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें।
- अब आईडी पासवर्ड मिलेगा जिसे ध्यान से दर्ज करना है और पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- ऐसा करने पर आवेदन फार्म खुलेगा यहां पर पूछा हुआ विवरण दर्ज करें।
- अब आपको आवश्यक दस्तावेज एक-एक करके अपलोड करना है।
- एप्लीकेशन फॉर्म की जांच कर ले और उसको सबमिट कर दें।
- अंत में आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है ताकि भविष्य में कोई समस्या ना हो ।