SC ST OBC Scholarship Yojana: खाते में 48000 रूपए की स्कॉलरशिप आना शुरू

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप योजना को हमारी सरकार के द्वारा पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया है। इस छात्रवृत्ति वाली योजना का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि एससी एसटी ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

दरअसल पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों के सामने अपनी शिक्षा को जारी रखना एक बड़ी समस्या के जैसा होता है। लेकिन सरकार के द्वारा अब इन सभी आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति वाली योजना को चलाया जा रहा है। तो अब विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को आसानी के साथ और बिना किसी रूकावट के पूरा कर सकते हैं।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से छात्रों को पोस्ट मैट्रिक, प्री मैट्रिक, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं। तो अगर आपको भी अपनी शिक्षा के लिए सरकार से स्कॉलरशिप प्राप्त करनी है तो हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़िए और जानिए कि कैसे आप आवेदन दे सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।

SC ST OBC Scholarship Yojana

हर व्यक्ति के लिए एक अच्छा भविष्य तभी संभव होता है जब इसके पास उपयुक्त शिक्षा हो। लेकिन हमारे देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को कई बार शिक्षा को अधूरा छोड़ना पड़ जाता है। तो इन सब समस्याओं को देखते हुए और देश के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से सरकार ने एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति वाली योजना की शुरुआत की है।

तो हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से 48000 रूपए तक की छात्रवृत्ति का फायदा शिक्षा के अनुसार दिया जाता है। इस तरह से विद्यार्थी फिर अपनी शिक्षा की बहुत सी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बन रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी बता दें कि छात्रवृत्ति का पैसा सीधे तौर पर विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है ताकि कोई भी धोखाधड़ी ना हो और पारदर्शिता को बनाए रखा जा सके।

इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि जब आपको सरकार से स्कॉलरशिप का पैसा प्राप्त हो जाएगा तो आप अनिवार्य तौर पर इसे केवल अपनी शिक्षा के लिए ही खर्च करें। दरअसल अगर आप अपना पैसा यूं ही व्यर्थ कर देंगे तो फिर आपको अपनी पढ़ाई जारी करने में समस्या हो सकती है।

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप योजना का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि पिछड़े वर्गों के कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाए। तरह से इस योजना के माध्यम से निरंतर विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता की जाती है ताकि वे अपनी शिक्षा को बिना किसी कठिनाई के और पैसों की तंगी के पूरा कर सकें।

इस तरह से सरकार यह चाहती है कि देश की शिक्षा प्रणाली को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए खुला रखा जा सके। योजना के तहत सरकार के विद्यार्थियों को शिक्षा के सारे खर्च पूरा करने के लिए लगातार वित्तीय सहायता करती है।

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता मापदंड

पिछड़े वर्ग के जो उम्मीदवार छात्रवृत्ति लेना चाहते हैं और पढ़ाई पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में इन्हें निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना जरूरी है :-

  • आवेदक छात्र भारत का मूल निवासी हो और छात्र की उम्र 30 साल से ज्यादा ना हो।
  • विद्यार्थी ने अंतिम कक्षा में न्यूनतम 60% तक अंक हासिल किए हों।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई कर रहा हो।
  • स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्र का बैंक खाता और आधार संख्या लिंक होना जरूरी है।
  • विद्यार्थी छात्र की सालाना कमाई साढे तीन लाख रुपए से कम हो।
  • छात्रवृत्ति लेने के लिए विद्यार्थी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति या ओबीसी वर्ग से संबंध रखता हो।

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार सरकार से छात्रवृत्ति तभी प्राप्त कर सकते हैं जब वे आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं :-

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करे?

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप के लिए छात्र निम्नलिखित तरीके के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं :-

  • सर्वप्रथम आप सभी छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर चले जाएं।
  • अब होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करके सारी जानकारी को दर्ज कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद फिर आप वेबसाइट पर लॉगिन कर लें।
  • यहां अब आप एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप का विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही आपके सामने इस छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें आप सारी जानकारी को सही से लिख दें।
  • आगे आप सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज एक-एक करके स्कैन करते हुए अपलोड कर दें।
  • अब अंत में अपना आवेदन पत्र एक बार जांच लें और फिर सबमिट वाला बटन दबा दें और रसीद को डाउनलोड करके रख लें।

Leave a Comment