अगर आप सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के इंतजार में बैठे हुए हैं तो हम आपको बता दें कि कंपनी का नया फोन इस हफ्ते भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। दरअसल सैमसंग कंपनी ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए से इस बारे में जानकारी को सार्वजनिक किया है।
दरअसल सैमसंग कंपनी ने यह घोषणा की है कि 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज मोबाइल फोन को बाजार में पेश किया जाएगा। तो आपको हम बता दें कि इसकी जो सेल है वह फ्लिपकार्ट के माध्यम से होगी।
तो इस प्रकार से आज इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि सैमसंग की तरफ से इस नए फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा आपके मन में और भी इस फोन के फीचर्स को लेकर जो भी सवाल हैं इन सबके भी जवाब हम आपको देंगे। साथ ही हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के मोबाइल फोन के कलर और अन्य विशेषताओं के बारे में भी जानकारी देंगे।
Samsung Galaxy F36 5G
सैमसंग कंपनी के द्वारा एफ सीरीज के जो स्मार्टफोन है इन सबको 19 जुलाई वाले दिन लॉन्च किया जाएगा। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह मोबाइल फोन जब 19 जुलाई को दोपहर के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा तो तब इसकी जो सेल होगी वह फ्लिपकार्ट के द्वारा होगी।
तो आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बताना चाहते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एफ-36 5जी मोबाइल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कई प्रकार के बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है। तो आपको यह भी बता दें कि इसमें आपको दो रंगों का ऑप्शन जैसे कि लाल और पर्पल मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एफ-36 5जी की विशेषताएं
सैमसंग के द्वारा जो एफ सीरीज पेश की जाने वाली है इसका जो कैमरा दिया गया है वह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसका जो डिजाइन वह काफी हद तक सैमसंग गैलेक्सी एम-36 5-जी से मिलता जुलता है।
इस प्रकार से हम आपको यह भी जानकारी दे दें कि इस स्मार्टफोन में बहुत से एआई फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एफ-36 5जी में ऑब्जेक्ट इरेज़र, एडिट सजेशन, इमेज क्लिपर जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषताएं दी गई हैं।
गैलेक्सी एफ-36 5जी शीघ्र होगा फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध
स्मार्टफोन के चाहने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ-36 5जी अब काफी जल्दी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस के लैंडिंग पेज को भी लाइव कर दिया गया है जिससे यह इशारा मिलता है कि इसकी बिक्री की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज के द्वारा ग्राहकों को इस नए फोन के फीचर्स और लॉन्च विवरण की झलक भी प्राप्त हो रही है। तो इसका सीधा सा यही अर्थ है कि आप सभी ग्राहक इस नए 5G स्मार्टफोन को सीधे तौर पर फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन तरीके से खरीद सकेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एफ-36 5जी का स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी के एफ सीरीज के मोबाइल फोन को जो बाजार में पेश किया जाएगा तो इनमें 6GB की रैम भी जाएगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसमें इन हाउस एक्सियन्स 1380 वाला चिपसेट लगाया जाएगा।
इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी के लिए बता दें कि यह मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी के द्वारा एंड्रॉयड 15 पर आधारित किया गया है। इसके साथ ही हम आपको यहां पर यह भी बता दें कि साल 2023 में सैमसंग ने गैलेक्सी एफ-34 5G स्मार्टफोन को हमारे देश भारत में पेश किया था। इस प्रकार से इस नए फोन को इसका एक बेहतर वर्जन माना जा रहा है।