Ration Card Gramin List: राशन कार्ड की नई ग्रामीण लिस्ट जारी

खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा देश भर के गरीबी रेखा या उससे नीचे के अंतर्गत आने वाले परिवारों के लिए राशन कार्ड बनाया जाता है। बताते चले की राशन कार्ड की सुविधा देश के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए तक पर्याप्त रूप से दी जाती है।

इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पिछले दिनों में राशन कार्ड बनवाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन, ऑफलाइन किसी भी प्रकार से दिया है उन सभी के लिए खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा नई ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट को संशोधित कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र की संशोधित की गई इस लिस्ट में उन सभी आवेदको के नाम शामिल किए गए हैं जो आवेदन के आधार पर पूर्ण रूप से पात्र पाए गए हैं। ऐसे आवेदक जिन्होंने अपने आवेदन के बाद अभी तक लिस्ट में अपनी स्थिति को नहीं देखा है उन सभी के लिए शीघ्र ही यह कार्य पूरा कर लेना चाहिए।

Ration Card Gramin List

खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी की गई राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि यह लिस्ट सभी राज्यों तथा जिलों के ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रकार से व्यवस्थित की गई अर्थात अब आवेदन के लिए अपने गांव की लिस्ट में ही नाम देखने की सुविधा मिल सकेगी।

राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट में आवेदको के नाम के साथ उनके पंजीकरण क्रमांक इत्यादि को भी दर्ज करवाया गया है ताकि उनके लिए नाम संबंधी विवरण में किसी भी प्रकार की दुविधा न हो। जारी की जा रही इन ग्रामीण लिस्टो से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए भारी संख्या में राशन कार्ड से लाभार्थी किया जाने वाला है।

राशन कार्ड योजना के लिए पात्रता

ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे आवेदक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनके लिए निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर ही राशन कार्ड की सुविधा मिल पाएगी।-

  • आवेदक मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो।
  • उसके नाम पर अधिकतम 2 हेक्टेयर या उससे कम ही भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक के नाम पर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन ट्रैक्टर इत्यादि ना हो।
  • वह परिवार का मुखिया हो तथा आयु सीमा 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो।
  • उसके परिवार की आर्थिक स्थिति न्यूनतम गरीबी रेखा या उससे नीचे की होनी चाहिए।

राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट की जानकारी

ऐसे व्यक्ति जिनका नाम ग्रामीण राशन कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल है उन सभी के लिए आगे की प्रक्रिया के तौर पर खाद्यान्न विभागों में आमंत्रित किया जाएगा तथा यहीं से उनके लिए उनकी श्रेणी के अनुसार राशन कार्ड का वितरण पूरा होगा।

खाद्यान्न विभागों के द्वारा राशन कार्ड वितरण हो जाने के बाद जिन व्यक्तियों के लिए राशन कार्ड मिल जाते हैं उन सभी के लिए अगले महीने से ही सभी प्रकार के सरकारी लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएंगे।

राशन कार्ड ग्रामीण की विशेषताएं

ग्रामीणों के लिए जारी किए जाने वाले राशन कार्ड की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं।-

  • यह राशन कार्ड एपीएल, बीपीएल तथा अत्यंत्योदय तीनों प्रकार के होते हैं।
  • राशन कार्ड गरीब परिवारों के लिए मासिक रूप से खाद्यान्न की व्यवस्था करता है।
  • ग्रामीणों के लिए उनके क्षेत्र में रोजगार के लिए राशन कार्ड विशेष रूप से आवश्यक होता है।
  • राशन कार्ड ग्रामीणों के लिए विशिष्ट तौर पर सरकारी पहचान प्रदान करता है।
  • सरकार के द्वारा राशन कार्ड धारकों के लिए विशेष प्रकार के आरक्षण तथा विभिन्न क्षेत्रों में काफी छूट प्रदान की जाती है।

राशन कार्ड योजना का उद्देश्य

जैसा कि हमने बताया है कि राशन कार्ड ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए जारी किया जाता है जिसका उद्देश्य केवल यही है कि देश का कोई भी परिवार अपनी गरीबी स्थिति की वजह से भरण पोषण संबंधी परेशानियों का सामना ना करें।

इसके अलावा ऐसे परिवार जिन में कोई भी व्यक्ति कमाने वाला नहीं है उन व्यक्तियों का जीवन संचालन सुचारू रूप से चल सके। इसी उद्देश्य अनुसार वर्तमान समय में देश में 50 करोड़ से अधिक राशन कार्ड तैयार किए गए हैं तथा इन राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए निरंतर रूप से लाभ प्रदान किया जा रहा है।

राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले खाद्य सुरक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहां से होम पेज में जारी राशन कार्ड की लिस्ट की लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब प्रदर्शित अगले पेज में अपने राज्य को सेलेक्ट करते हुए आगे बढ़े।
  • अब जिला एवं जनपद पंचायत का चयन करना आवश्यक होगा।
  • इसके बाद ग्राम पंचायत तथा ग्राम को सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड भरे।
  • अंत में सर्च वाले टैब क्लिक करते हुए लिस्ट प्रदर्शित कर ले।
  • लिस्ट खुलेगी जहां पर सर्च बार में जाएं और अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • अगर लिस्ट में आपका नाम शामिल होता है तो स्थिति आपके सामने स्पष्ट रूप से दिख जाएगी।

Leave a Comment