वैसे तो आज के समय में हमारे देश में अनेक प्रकार की बचत योजनाओं को चलाया जा रहा है एवं उसका लाभ अनेक लोगों को प्राप्त हो रहा है परंतु आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ऐसी बचत योजनाओं के बारे में बताने वाले हैं जो सरकार के द्वारा या डाक विभाग के द्वारा मुख्य रूप से बेटियों और महिलाओं के लिए संचालित की जा रही है और उनका लाभ पात्र बेटियों को और महिलाओं को मिल रहा है।
जैसा कि आप सभी को जानकारी होगी कि किसी भी बचत योजनाओं में लाभ लेने के लिए सबसे पहले उन बचत योजनाओं में निवेश करना होता है और एक निश्चित समय अवधि तक निवेश करने के बाद आपको योजना के अंतर्गत ब्याज मिलता है यानी कि एक अच्छा खासा रिटर्न मिलता है जो ब्याज सहित होता है और यही रिटर्न अन्य किसी योजनाओं से इन बचत योजना को आकर्षक बनाता है।
आप सभी बेटियों और महिलाओं के लिए हम इस आर्टिकल में पोस्ट ऑफिस यानी की डाक विभाग के द्वारा संचालित की जाने वाली कुछ सेविंग स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिला निवेशकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। तो आईए पोस्ट ऑफिस के द्वारा संचालित की जाने वाली इन बचत योजना के बारे में जानते हैं और जानते हैं कि आपको इन योजनाओं से कैसे मुनाफा मिल सकता है।
Post Office New Schemes
वर्तमान में हमारे देश में किसी भी योजनाओं के लिए सबसे पहले महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि महिलाओं पर अपेक्षाकृत अधिक जिम्मेदारी भी होती है जैसे नौकरीपेशा महिला के लिए अपने दफ्तर से लेकर घर की जिम्मेदारी होती है वही घरेलू महिला के लिए घर से लेकर गृहस्ती को चलाने की जिम्मेदारी होती है और महिला इसलिए बचत के लिए भी जानी जाती है।
यदि आप सभी महिलाएं भी अपने पैसों को एक ऐसी जगह पर निवेश करने की योजनाएं बना रही हैं जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सके तो फिर आपके लिए पोस्ट ऑफिस की इन तीन स्कीम के बारे में जरूर पता होना चाहिए जिसका वर्णन इस आर्टिकल में आगे किया जा रहा है। बता दे कि आपको इन स्कीम में किसी प्रकार का कोई वित्तीय जोखिम नहीं है और आपका पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगा साथ में आपको अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी योजना है जिससे आप सभी की बेटी के भविष्य को लेकर चिंता दूर हो सकती है क्योंकि इस योजना में आपकी बेटी की आयु होगा 10 वर्ष से कम है तो उसके नाम पर एक बचत खाता खोला जा सकता है जिसमें आप निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आपको बता दे कि इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से दो बेटियों के भी बचत खाता खोला जा सकता है और अगर आपकी बेटियों जुड़वा है तो फिर अधिकतम तीन बच्चियों के बैंक खाते खोले जा सकते हैं जिसमें निवेश करके आप पैसा बचत कर सकते है।
इस योजना के अंतर्गत आप सभी अभिभावकों को सालाना 8.2% की ब्याज दर का लाभ मिलेगा वहीं सुकन्या समृद्धि योजना में जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको बचत खाता खुलवाना आवश्यक है। इस योजना में आप सभी को अधिकतम 15 वर्ष तक निवेश करना होगा जिसके अंतर्गत आप सालाना ₹250 से लेकर अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए तक का भी निवेश कर सकते हैं। आपको बता दे कि पोस्ट ऑफिस की ये सेविंग योजना सेक्शन 80सी के तहत आती है जिस पर टैक्स छूट मिलती है।
महिला सम्मान बचत योजना की पूरी जानकारी
डाक विभाग के द्वारा महिला सम्मान बचत योजना भी चलाई जा रही है जिसमें आप सभी महिलाएं बिना किसी रिस्क के अपना पैसा निवेश कर सकती हैं। इस योजना में निवेश की गारंटी सरकार के द्वारा दी जाती है और इसकी सबसे अच्छी बात यही है कि इस योजना में आपको एक लंबे समय तक निवेश नहीं करना होता है और सिर्फ 2 साल के लिए आप निवेश कर सकती हैं।
अगर हम इस योजना की पात्रता के बारे में बात करें तो इस योजना में किसी भी उम्र की महिलाएं जुड़ सकती है और निवेश कर सकती हैं। इस योजना के तहत निवेश करने के लिए आपको ₹1000 से बचत खाता खुलवाना होगा और आप स्कीम में अधिकतम 2 लाख रुपए तक का निवेश कर सकती है। इस स्कीम में किए गए निवेश पर आप सभी महिलाओं को विभाग द्वारा 7.5 फ़ीसदी सालाना ब्याज दर दी जाएगी और एक वर्ष तक निवेश हो जाने के बाद में जमा की गई राशि का आप 40% भाग निकल भी सकती है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना ऐसी महिलाओं के लिए लाई गई है जो ज्यादा निवेश करने में सक्षम नहीं है अगर आपके लिए भी ज्यादा निवेश करना मुमकिन नहीं है तो फिर आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के माध्यम से जोड़ सकती है क्योंकि इस स्कीम में आप सिर्फ ₹100 का निवेश करके भी इस योजना का हिस्सा बन सकती है।
यह राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र योजना भारत सरकार के द्वारा समर्थित है जिसमें आपको गारंटीड रिटर्न प्राप्त होता है। इस सरकारी योजना में आप न्यूनतम ₹100 का निवेश कर सकते हैं और यह निवेश आपको 5 वर्ष के लिए करना होता है। इस योजना में आप सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा 7.7% ब्याज दर प्रदान की जाएगी।