आज के समय में लगभग सभी व्यक्तियों का व्यापार के प्रति झुकाव बढ़ रहा हैं क्योंकि व्यापारिक क्षेत्र में अच्छा खासा मुनाफा है और यही कारण है कि अब सरकार भी लोगों को व्यापार को शुरू करने के लिए लोन की सुविधा प्रदान कर रही हैं और कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार के द्वारा व्यापार के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना को इसलिए लाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग व्यापार से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बन सके क्योंकि व्यापार स्थापित करने से न केवल संबंधित व्यक्ति को लाभ मिलेगा बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार मिल सकता है। ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक तंगी के कारण स्वयं का रोजगार स्थापित नहीं कर पा रहे हैं वह केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम मुद्र लोन योजना से जुड़ सकते हैं और स्वरोजगार हेतु लोन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना ने न जाने अब तक ऐसे कितने लोगों को आर्थिक मदद की है जो स्वयं का रोजगार स्थापित करने की इच्छा रखते थे परंतु उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। यदि आप सभी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण स्वरोजगार स्थापित नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आपके लिए इस योजना का लाभ मिल सकता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि आप सभी व्यक्तियों को इस योजना का लाभ कैसे मिल सकता है और आप स्वरोजगार कैसे शुरू कर सकते हैं।
PM Mudra Loan Yojana
पीएम मुद्र लोन योजना को जारी करने का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अलग-अलग अवसर विकसित करना है एवं व्यापार के स्तर में भी वृद्धि करना है। यदि अधिक से अधिक लोग व्यापार से जुड़ेंगे तो व्यापार के स्तर में तो वृद्धि होगी ही साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹50000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जा सकता है।
जो भी व्यक्ति योजना का लाभ लेने की इच्छा रख रहे हैं वह वर्तमान में योजना का लाभ ले सकते हैं और योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन फॉर्म भरना आवश्यक है और आप सभी व्यक्ति कौन से बैंक में जाकर योजना का आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं यह आर्टिकल में आगे बताया गया है साथ ही आवेदन कैसे पूरा करना है इसकी विधि भी सरल शब्दों में बताई गई है और जब आप बताए गए बैंक में जाकर आवेदन पूरा करेंगे और आवेदन स्वीकार हो जाएगा तो आपको लोन की राशि बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाएगी।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप सभी व्यक्तियों को यहां नीचे बताए
हुए मुख्य दस्तावेजों की जरूरत होगी
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
पीएम मुद्र लोन योजना के लाभ
- सभी श्रेणी के लोगों इस योजना का लाभ को प्राप्त होगा।
- इस योजना के माध्यम से व्यापारिक स्तर में वृद्धि होना निश्चित है एवं लोगों के मध्य व्यापार के क्षेत्र में जागरुकता आएगी।
- योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक प्रभाव आएगा।
- रोजगार के अवसर विकसित होंगे और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
- आप सभी व्यक्तियों को इस योजना में तीन प्रकार के लोन को चयनित करने की स्वतंत्रता मिलती है जिससे आप सुविधा अनुसार लोन ले सकते हैं।
पीएम मुद्रा लोन प्रदान करने वाले बैंक
जो व्यक्ति लोन प्राप्त करना चाहते हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि आप सभी अपना आवेदन फॉर्म ले जाकर यहां पर बताए गए बैंकों में से किसी भी बैंक में जाकर आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करके लोन अप्रूव्ड करवा सकते हैं और लोन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं और जो बैंक आपको लोन की सुविधा प्रदान करेंगे वह निम्न है
बैंक ऑफ़ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक,, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक,, पंजाब नेशनल बैंक, आंध्र बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र,कोटक महिंद्रा, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ,कर्नाटक बैंक,,यूको बैंक फेडरल बैंक इत्यादि।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- आवेदकों को आवेदन हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे लोन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालना है।
- आवेदन पत्र में सभी मांगा हुआ आवश्यक विवरण दर्ज करके जरूरी दस्तावेज उसमें संलग्न करें।
- इतना सब करने के बाद में आपको आवेदन पत्र की एक बार ध्यानपूर्वक जांच करनी है।
- अब आपके नजदीकी बैंक में जाकर अपना आवेदन पत्र दस्तावेज सहित जमा करना होगा।
- जमा किए गए आवेदन पत्र और दस्तावेजों की बैंक अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी।
- आवेदन को स्वीकृति मिल जाने के बाद में लोन अप्रूव कर दिया जाएगा।
- इस तरह आपका आवेदन पूरा होने के बाद में आपको लोन की राशि प्राप्त हो सकती है।