मुर्गी पालन व्यवसाय पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है क्योंकि यह एक ऐसा व्यवसाय बनकर निकला है जिसमें लोगों को कम लागत में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है और यही कारण है कि अब लोगों का मुर्गी पालन व्यवसाय के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए सरकार की तरफ से भी लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें लोन की सुविधा दी जा रही है।
सरकार के द्वारा ग्रामीण स्तर पर मुर्गी पालन व्यवसाय विकसित करने के लिए मुर्गी पालन लोन योजना की शुरुआत की गई है जिसमें पात्र व्यक्तियों के लिए पोल्ट्री फार्म को स्थापित करने के लिए लोन की सुविधा दी जाएगी। जो भी व्यक्ति ऐसे किसी भी व्यवसाय की तलाश कर रहे हैं जिसमें लागत को कम लगे पर, मुनाफा ज्यादा हो तो उनकी यह तलाश मुर्गी पालन लोन योजना खत्म कर सकती है क्योंकि इस योजना में लोन के साथ-साथ आपको सब्सिडी प्राप्त होगी।
आप सभी इच्छुक लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार वर्तमान में मुर्गी पालन लोन योजना के तहत व्यक्तियों के लिए ₹9,00,000 तक का लोन उपलब्ध करवा रही है और यह लोन लाभार्थियों को अपने बैंक खातों में प्राप्त हो जाएगा। यदि आपको मुर्गी पालन व्यवसाय स्थापित करना है लेकिन इसके लिए आपके पास लागत कम हो रही है तो आप एक बार मुर्गी पालन लोन योजना का लाभ जरूर लें ताकि आपको भी व्यवसाय स्थापना के लिए लोन मिल सके, तो आइए जानते की आपको लोन कैसे प्राप्त हो सकता है।
Murgi Palan Loan Yojana
मुर्गी पालन लोन योजना को सरकार के द्वारा इस उद्देश्य के साथ में शुरू किया गया है ताकि ऐसे व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं साथ ही सरकार के द्वारा लक्ष्य रखा गया है कि अधिक से अधिक लोग व्यवसाय के प्रति जुड़े जिससे व्यापार का स्तर तो बढ़ेगा ही साथ में रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकेंगे और ऐसा होने पर अन्य लोगों को भी रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलेगा। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा समर्थित है इसलिए इसमें आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा।
जो व्यक्ति कमजोर आर्थिक स्थिति होने के कारण मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू नहीं कर पाए है अब उनको इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है और जब आपका आवेदन अप्रूव्ड हो जाएगा तो सरकार द्वारा आपको लोन की राशि भेज दी जाएगी हालांकि आवेदन को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करना होता है और संबंधित पात्रता को जानने के लिए आप हमारे साथ आर्टिकल में जुड़े रहें।
मुर्गी पालन लोन योजना में मिलने वाली सब्सिडी
आप सभी व्यक्तियों को योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले लोन को चुकाने के लिए राहत के रूप में सब्सिडी की सुविधा दी जाएगी जिसमें निम्न श्रेणी से आने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार द्वारा 33% की सब्सिडी दी जा रही है जबकि सामान्य श्रेणी से आने वाले लाभार्थियों को 25% की सब्सिडी की सुविधा मिलेगी।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना के आवेदन के लिए आपके पास में दिए गए मुख्य दस्तावेज होने चाहिए
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पोल्ट्री फार्म खोलने का परमिट
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
पोल्ट्री फार्म लोन योजना के लिए पात्रता
आप सभी व्यक्तियों को मुर्गी पालन व्यवसाय को स्थापित करने के लिए सबसे पहले एक ऐसे स्थान को चयनित करना है जहां पर प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके उनकी की वह जगह गर्मी बरसात और ठंड से कम प्रभावित हो साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि आपका नाम पर न्यूनतम तीन एकड़ की भूमि होनी चाहिए ताकि आसानी से पोल्ट्री फार्म स्थापित हो पाए। इसके अलावा आप आवेदन सभी पूरा कर सकते हैं जब आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी होगी। सभी आवेदन करने वालों के पास जरूरी दस्तावेज एवं वह देश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए कौन सी बैंक लोन देंगी?
आप सभी व्यक्ति आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करते हुए नीचे बताए जाने वाले निम्नलिखित बैंक से लोन की राशि को प्राप्त कर सकते हैं
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- आईडीबीआई बैंक
- फेडरल बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- आईसीआईसीआई बैंक
- एचडीएफ़सी बैंक
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- मुर्गी पालन योजना की आवेदन के लिए आवेदकों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी है।
- होम पेज पर आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें पूछा हुआ विवरण को दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज को स्कैन करें और अपलोड करें।
- उसके बाद सबसे अंत में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना है।
- इस तरह से मुर्गी पालन लोन योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको भविष्य के संदर्भ हेतु आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर रखना होगा।