केंद्र सरकार भारत की ग्रामीण आजीविका को सक्षम बनाने के लिए बहुत सारी योजनाओं को समय-समय पर शुरू कर रही है। तो इसी के अंतर्गत एक योजना है मुर्गी पालन योजना जो सरकार के द्वारा संचालित की जा रही है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना सरकार ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले बेरोजगार युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए आरंभ की है। इस तरह से ग्रामीण नागरिक मुर्गी पालन के माध्यम से अपने लिए एक स्थाई आय स्रोत प्राप्त कर सकते हैं।
हमारी सरकार ने इस योजना के अंतर्गत यह उद्देश्य बनाया है कि सभी जरूरतमंद ग्रामीण नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। तो अगर आपको भी मुर्गी पालन योजना का लाभ लेना है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको मुर्गी पालन योजना क्या है, फायदे पात्रता शर्तें, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन जमा करने का सारा तरीका बताएंगे।
Murgi Palan Loan Yojana
मुर्गी पालन योजना को हमारी सरकार ने गरीब और मध्यम वर्गीय ग्रामीण नागरिकों के लिए आरंभ किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के द्वारा किसान और ग्रामीण नागरिक मुर्गी पालन के लिए सरकार से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार के द्वारा आपको मुर्गी पालन योजना के माध्यम से 9,00,000 रूपए तक का लोन मिलता है। तो अगर आपके पास मुर्गी फार्म आरंभ करने के लिए धन नहीं है तो आप योजना का फायदा उठाकर लोन लेकर मुर्गी पालन कर सकते हैं।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि मुर्गी पालन योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करके आप मुर्गियों की खरीदारी कर सकते हैं, चूज़े खरीद सकते हैं और इनके लिए दाना और पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा टीकाकरण और बाड़ा बनाने के लिए भी आप योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग कर सकते हैं।मुर्गी पालन योजना के लाभ
मुर्गी पालन लोन योजना के लाभ
जो गांव के निवासी अथवा किसान एवं महिलाएं मुर्गी पालन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इन्हें इसके माध्यम से बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं जैसे –
- • मुर्गी पालन करने से स्थाई आय का स्रोत मिलता है जिसकी वजह से ग्रामीण नागरिक नियमित कमाई कर सकते हैं।
- • कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है क्योंकि मुर्गी पालन का व्यवसाय काफी जल्दी फायदा प्रदान करता है।
- • योजना के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी का फायदा भी मिलता है और तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।
- • महिलाओं को घर बैठे मुर्गी पालन का काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि इन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता की जा सके।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए मिलने वाली राशि, ब्याज और सब्सिडी
मुर्गी पालन योजना के माध्यम से आपको जो राशि मिलती है और इस पर जो ब्याज चुकाना पड़ता है यह इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि आपके द्वारा मुर्गी फार्म के लिए कितना लोन लिया गया है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से आप अपने मुर्गी फार्म के लिए 9 लाख रूपए तक का धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह से हम आपको जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि अगर आप मुर्गी पालन योजना के तहत ऋण लेते हैं तो तब आपको वार्षिक 10.75 फीसद से लेकर 25 फीसद ब्याज चुकाना होगा। लेकिन हम आपको यह भी बता दें कि हर बैंक के अनुसार इस योजना के लिए ब्याज भिन्न हो सकता है।
अब सवाल यह है कि मुर्गी पालन लोन योजना के जरिए से आपको सब्सिडी का कितना फायदा मिलता है। तो हम आपको बता दें कि अगर आप सामान्य श्रेणी के नागरिक हैं तो तब आपको 25% तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
वहीं यदि आप ओबीसी, एससी एसटी श्रेणी से संबंध रखते हैं तो सब आपको अधिक सब्सिडी मिलती है। इस तरह से आपको योजना के तहत 33% सब्सिडी सरकार से प्राप्त होती है। तो कुल मिलाकर उम्मीदवारों को मुर्गी पालन लोन योजना के तहत सब्सिडी का लाभ श्रेणी के अनुसार प्रदान किया जाता है।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए पात्रता मानदंड
देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जो भी नागरिक मुर्गी पालन योजना के लिए अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो इन्हें निम्नलिखित सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना हर आवेदक के लिए अनिवार्य होता है –
- मुर्गी पालन योजना के माध्यम से लोन लेने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति भारत का नागरिक हो।
- आवेदन जमा करने वाले की उम्र 18 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में होनी आवश्यक है।
- ऐसे ग्रामीण नागरिक जिनके पास बीपीएल कार्ड है इन्हें योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलता है।
- महिलाओं, ओबीसी, एससी एसटी और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी प्राथमिक तौर पर पात्र माना गया है।
- व्यक्ति के पास मुर्गी पालन करने के लिए पर्याप्त स्थान और समय होना जरूरी है।
- आवेदक ने किसी दूसरी पशुपालन वाली योजना का फायदा ना लिया हो अगर ऐसा होगा तो दोबारा लाभ नहीं मिलेगा।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
यदि आप खुद का मुर्गी पालन का कारोबार आरंभ करने का सोच रहे हैं तो तब आपको नीचे बताए गए दस्तावेज आवेदन देने के लिए तैयार रखने चाहिएं –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- बीपीएल राशन कार्ड
- जमीन से संबंधित दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
यदि आप मुर्गी पालन करना चाहते हैं और आपको वित्तीय सहायता चाहिए तो आप इसके लिए अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा कर सकते हैं –
- सर्वप्रथम आपको अपने नजदीक के सरकारी या फिर किसी सहकारी बैंक की शाखा में चले जाना है।
- यहां पर अब आपको बैंक अधिकारी से मुर्गी पालन योजना का आवेदन फार्म ले लेना है।
- आगे आपको आवेदन पत्र में मांगा गया सारा विवरण सही प्रकार से दर्ज करना है।
- इस तरह से जब आपका आवेदन फार्म पूरा भर जाए तो इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज इसके साथ संलग्न कर देने हैं।
- इसके पश्चात आपको बैंक अधिकारी के पास मुर्गी पालन योजना का आवेदन जमा कर देना है।
- अगर आप पात्रता रखते होंगे तो इस योजना के तहत आपको मुर्गी पालन के लिए सरकार से वित्तीय सहायता मिल जाएगी।