Medhavi Chhatra Yojana: 12वीं पास छात्रों को मिल रहे 1,11,000 रुपए

मेधावी छात्र योजना को हरियाणा की सरकार ने आरंभ किया है। दरअसल हरियाणा राज्य सरकार कई प्रकार की योजनाओं को विद्यार्थियों के लिए संचालित कर रही है। ऐसे में सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को चला रही है।

इस तरह से इस योजना के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है जो अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। योजना के द्वारा अनुसूचित जाति के सारे छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है। तो ऐसे में अगर आप भी इस श्रेणी से संबंध रखते हैं और एक मेधावी छात्र हैं तो आप अपना आवेदन दे सकते हैं।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मेधावी छात्र योजना क्या है। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना के तहत पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और कैसे आवेदन दिया जा सकता है इसका भी पूरा विवरण सही प्रकार से बताएंगे।

Medhavi Chhatra Yojana

हरियाणा की राज्य सरकार ने अपने क्षेत्र में रहने वाले सभी अनुसूचित जाति के प्रतिभावान छात्रों के लिए मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ किया है। इस तरह से जिन विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं तो इन्हें राज्य सरकार छात्रवृत्ति देती है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि यह धनराशि इसलिए दी जाती है ताकि विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा आसानी के साथ हासिल कर पाएं। तो यहां हम आपको यह भी बता दें कि हरियाणा राज्य सरकार सभी होनहार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 1,11,000 रूपए की धनराशि देती है।

तो विद्यार्थी इस धनराशि का उपयोग करके अपनी आगे की उच्च शिक्षा को सरलता के साथ पूरा करने में सक्षम बना पाएंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से छात्रवृत्ति केवल अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को ही मिल पाएगी।

मेधावी छात्र योजना के लिए पात्रता

जो विद्यार्थी मेधावी छात्र योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित सारे पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा –

  • मेधावी छात्र योजना के लिए केवल हरियाणा राज्य के विद्यार्थी ही आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • ऐसी विद्यार्थी जो अनुसूचित वर्ग से संबंध रखते हैं वही आवेदन देने हेतु पात्र माने गए हैं।
  • यह भी आवश्यक है कि विद्यार्थी ने 12वीं कक्षा पास कर ली हो और इसमें 90% या फिर इसे भी अधिक अंक हासिल किएं हों।

मेधावी छात्र योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो मेधावी छात्र इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इन्हें आवेदन के समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है इसलिए आप निम्नलिखित सारे दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद अपना आवेदन जमा करें –

  • आधार कार्ड
  • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • हरियाणा जाति प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर आदि

मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

हरियाणा के जो भी मेधावी छात्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं और अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित सारे चरणों को अपनाना होगा –

  • मेधावी छात्र योजना के आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अगर आप इस वेबसाइट पर पहले से ही पंजीकृत हैं तो आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है।
  • लेकिन यदि आपने पंजीकरण नहीं करवाया है तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको सर्च बार में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना लिखकर खोज लेना है।
  • अगले चरण में आपको अपनी परिवार आईडी संख्या दर्ज करके ओटीपी भेजने वाले विकल्प को दबाना है।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त हो जाएगा जिसे आपको सही प्रकार से दर्ज करके सत्यापन कर लेना है।
  • यहां अब आपके परिवार के सदस्यों के नाम आपको दिखाई देंगे आपको उस व्यक्ति के नाम का चयन करना है जिसके लिए आपको आवेदन जमा करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र पूरा भर लेना है और आगे सारे दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
  • सबसे आखिर में आपको सबमिट वाला बटन दबाकर अपना मेधावी छात्र योजना का फॉर्म जमा कर देना है।

Leave a Comment