LIC Bima Sakhi Yojana: हर महीने महिलाओं को मिल रहे 7000 रूपए

भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा महिलाओं के लिए एक बहुत ही खास योजना शुरू की गई है और इस योजना का नाम बीमा सखी योजना है। यह योजना वर्तमान में महिलाओं के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। इस योजना का लाभ प्राप्त करके महिलाएं रोजगार को प्राप्त कर सकती है और आत्मनिर्भर बनकर अपनी तथा अपने परिवार की जरूरतो को पूरी कर सकती है। महिलाओं के पास वर्तमान में बीमा सखी योजना से जुड़ने का एक बहुत ही अच्छा मौका है।

क्योंकि अभी इस योजना से संबंधित अनेक महिलाओं तक जानकारी नहीं पहुंची है जिसकी वजह से अभी इस योजना को लेकर बहुत ही ज्यादा संभावना है कि जो भी पात्र महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेगी उनका चयन जरूर कर लिया जाएगा। ऐसे में रोजगार की तलाश करने वाली महिलाओं को तथा अन्य सभी को जरूर इस योजना के लिए आवेदन करना चाहिए।

LIC Bima Sakhi Yojana

बीमा सखी योजना की वजह से महिलाओं को रोजगार तो प्राप्त होगा ही साथ ही जीवन बीमा को लेकर भी लोगों के बीच में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक नागरिक बीमा के फायदे समझ सकेंगे। बिना सखी योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को की गई थी और तभी से इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं। ऐसे में केवल ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आवेदन करने की जरूरत है जिसके बाद में इस योजना के लिए चयन हो जाएगा।

वही एक बार चयन हो जाने पर चयनित महिला को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी इसके अलावा बेहतरीन कार्य करने पर कमीशन भी प्रदान किया जाएगा और साथ ही ट्रेनिंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी ट्रेनिंग की वजह से सभी महिलाएं इस योजना से जुड़कर अच्छे से काम कर सकेंगी। इस योजना के चलते महिलाओं की पहचान बीमा एजेंट के रूप में होगी क्योंकि बीमा सखी योजना से महिलाओं को बीमा एजेंट ही बनाया जाएगा।

एलआईसी बीमा सखी योजना से मिलने वाली राशि

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 साल तक तय की जाने वाली राशि प्रदान की जाएगी और साथ ही बीमा पॉलिसीयों को बेचने पर अलग से कमीशन भी प्रदान किया जाएगा इसके चलते महिला को ज्यादा राशि मिल जाएगी। 3 वर्ष में पहले वर्ष सभी महिलाओं को ₹7,000 की राशि प्रत्येक महीने प्रदान की जाएगी जोकि स्टाइपेंड रहेगी। दूसरे वर्ष ₹6,000 की राशि हर महीने और तीसरे वर्ष ₹5,000 की राशि हर महीने प्रदान की जाएगी।

तीनों वर्षों को मिलाकर महिला को कुल राशि 2,16,000 की मिलेगी इसके अलावा कमीशन अलग से मिलेगा और ध्यान रहे यह केवल स्टाइपेंड की राशि है। कमीशन में पहले साल महिलाएं 48,000 या फिर इसे भी अधिक का कमीशन कमा सकती हैं। आवेदन करने पर आगे से अधिकारियों के द्वारा मिलने वाली राशि से संबंधित और भी जानकारी बताई जाएगी।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लाभ

  • महिलाएं एलआईसी बीमा सखी योजना से जुड़कर अच्छा काम करके बीमा एजेंट बनकर इसमें अपना करियर भी बना सकती है।
  • बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है ऐसे में सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • इस योजना से जुड़कर महिलाएं अपने गांव शहर में ही बीमा सेवाएं देकर काम कर सकेगी।
  • अच्छा काम करने पर महिलाओं का बड़े पद पर प्रमोशन होगा।

एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य पुरुषों की तरह ही महिलाओं को आगे बढ़ाना है ताकि महिलाएं भी आगे बढ़कर रोजगार को प्राप्त कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को बीमा को लेकर जागरूक किया जा सके। तो जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है वह ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके को अपनाकर आवेदन कर सकते हैं।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए योग्यता

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए योग्यता में महिला ने 10वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली तिथि पर महिला की आयु 18 वर्ष या फिर इससे ज्यादा ही होनी चाहिए।
  • यह योजना केवल महिलाओं के लिए है और केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए योग्य है।
  • ऐसी महिलाएं जिनके परिवार के सदस्य या फिर रिश्तेदार पहले से बीमा एजेंट है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला के पास आयु प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र यह दस्तावेज जरूर होने चाहिए।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम की वेबसाइट एलआईसी इंडिया को गूगल में सर्च करें।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट खोलकर एलआईसी बीमा सखी योजना के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्रदर्शित होगी जिसमें पात्रता वजीफा और अन्य की जानकारी मौजूद रहेगी तो यह पूरी जानकारी हासिल करें।
  • फिर बीमा सखी योजना के लिए यहां क्लिक करें का बटन देखने को मिलेगा तो इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें नाम जन्मतिथि मोबाइल नंबर ईमेल आईडी एड्रेस पिन कोड आदि सभी की जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और सभी स्टेप्स पूरे करने पर इस योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।

Leave a Comment