Laghu Udyami Yojana: रोजगार शुरू करने के लिए मिल रहे 2 लाख रुपए

राज्य में वर्तमान में सरकार के द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमें एक योजना लघु उद्यमी योजना भी शामिल है। यह योजना इसलिए शुरू की गई है ताकि राज्य में स्वरोजगार के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके और इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो गरीबी रेखा श्रेणी से आते हैं और खुद का व्यापार यानी कि स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं।

आप सभी व्यक्तियों को बता दें कि लघु उद्यमी योजना के तहत बिहार सरकार के द्वारा पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को स्वरोजगार को शुरू करने के लिए ₹2,00,000 तक की मदद दी जाएगी। अगर आप सभी बिहार के मूल निवासी हैं और स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छा रखते हैं तो आपको जरूर लघु उद्यमी योजना के बारे में जानकारी लेना चाहिए क्योंकि यह योजना आप सभी निम्न श्रेणी के लोगों को आत्मनिर्भर बन सकती है।

बताते चलें कि वर्तमान में लघु उद्यमी योजना के तहत सरकार के द्वारा एक परिवर्तन किया गया है जिसके कारण अब इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को जो आर्थिक सहायता दी जाएगी वह एक बार में ही दे दी जाएगी। इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा लोगों की पहचान की जा चुकी है और अब इन सभी लोगों को पात्र माना गया है और आप इनको 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

Laghu Udyami Yojana

लघु उद्यमी योजना को बिहार सरकार के द्वारा इसलिए चलाया जा रहा है ताकि राज्य के गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में अपेक्षाकृत सुधार लाया जाए एवं उनको स्वरोजगार की प्रति बढ़ावा दिया जाए। इस योजना में आपको जो 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी उसकी सहायता से आप छोटा-मोटा व्यवसाय आसानी से शुरू कर सकते हैं एवं आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं और आप अपना खर्च का खर्च आसानी से उठा सकते हैं।

इस योजना में यह 2 लख रुपए की सहायता राशि 3 किस्तों के माध्यम से 5 वर्ष में प्रदान की जाती थी परंतु अब सरकार द्वारा फैसला लिया गया है और अब इसके अनुसार संबंधित धनराशि को किश्त में ना देकर एक साथ दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने से राज्य में गरीब व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही बेरोजगारी भी कम हो जाएगी और अन्य लोग भी स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित होंगे।

लघु उद्यमी योजना का उद्देश्य

यह योजना जारी करने का बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्वरोजगार बढ़ाना है और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए-नए अवसर विकसित करना है। इस योजना का लाभ लेकर आप सभी व्यक्ति आसानी से अपनी आजीविका चला सकते हैं। आप सभी व्यक्तियों की योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा जिसके लिए आपके पास निर्धारित की हुई पात्रता होनी चाहिए। इसके अलावा आप सभी व्यक्तियों को आवेदन कैसे पूरा करना है यह आगे सरल शब्दों में बताया गया है आप सहायता हेतु उसका पालन कर सकते है।

लघु उद्यमी योजना के लिए पात्रता

इस योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी होगा कि आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी हो एवं आपकी आयु भी 18 से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए और अगर आपकी वार्षिक आय 1,00,000 रुपए से कम है तो आपको पात्र को माना जाएगा। इस योजना के लिए एक परिवार से केवल एक व्यक्ति से आवेदन फॉर्म भर सकता है और लाभ ले सकता है और गरीबी रेखा श्रेणी के व्यक्तियों के लिए योजना के तहत पात्रता के दायरे में रखा गया है यानी राशन कार्ड में दर्ज व्यक्तियों को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी गई है।

लघु उद्यमी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है :-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर आदि।

लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

लघु उद्यमी योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप सभी निम्नलिखित विधि का पालन करें :-

  • सबसे पहले बिहार लघु उद्योग योजना का आधिकारिक पोर्टल ओपन करें।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद में नया पेज खुलेगा जिसमें मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि आपको ओटीपी मिल सके।
  • ओटीपी मिल जाने के बाद उसे तुरंत दर्ज करें और वेरीफाई करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जहां आप आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
  • अब मांगे जाने वाले दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें ।
  • आवेदन फार्म को सबमिट करने के बाद रसीद प्राप्त कर ले और फिर आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment