Free Silai Machine Yojana: फ्री सिलाई मशीन योजना के फॉर्म भरना शुरू

केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शुरू की गई विश्वकर्मा फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत पात्रता रखने वाली महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के लिए ₹15000 तक की सहायता राशि भेजी जाती है जिसकी सहायता शिवाय सिलाई मशीन एवं अन्य महत्वपूर्ण औजार खरीद सकती है जो उनको रोजगार में मदद दे।

इस योजना के माध्यम से केवल श्रमिक वर्ग की महिलाओं को हुई प्राथमिकता दी गई है और श्रमिक वर्ग की सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरकर आसानी से इसका लाभ ले सकती हैं और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाकर अपना जीवन स्तर अच्छा कर सकती है। आप सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित की गई पात्रता को पूरा करना होगा और पात्रता को पूरा करने के बाद आपको योजना का लाभ मिल जाएगा।

बताते चले की इस योजना के अंतर्गत अब तक लाखों महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है और लगातार पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना में प्रत्येक राज्य की 50000 महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। अगर आप श्रमिक वर्ग से आती है और आपको अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला था तो अब आपको योजना का लाभ मिल सकता है और हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि आप सभी महिलाओं को योजना का लाभ कैसे मिलेगा।

Free Silai Machine Yojana

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा सहायता राशि सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह सहायता उन महिलाओं के लिए लाभदायक है जो घर पर रहकर स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है।

फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य

इस योजना को भारत सरकार द्वारा केवल इसी उद्देश्य के साथ शुरू किया गया है ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से विकसित किया जाए एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि किसी भी गरीब महिलाओं को अन्य व्यक्तियों पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना में महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए टूल किट वाउचर दिया जाता है जिसकी सहायता से महिला घर बैठकर सिलाई का काम शुरू कर सकती हैं और आमदनी कर सकती हैं जिसके परिणाम स्वरूप महिलाएं स्वयं के साथ अपने परिवार का भी खर्च उठा सकती है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ

इस योजना में महिलाओं के लिए मुफ्त में सिलाई मशीन खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है जिसके अंतर्गत उनको ₹15000 की वित्तीय राशि बैंक अकाउंट में मिलती है और उसकी सहायता से सिलाई मशीन खरीदी जा सकती है। इसके साथ साथ महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है और प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रतिदिन ₹500 भी दिए जाते हैं। आपको बता दे कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 3 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है और इन सभी महिलाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ चुका है जो सकारात्मक है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं का देश का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक महिलाओं के लिए पात्र माना जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए महिलाओं की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • 1.44 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाओं को पात्र नहीं माना जाएगा।
  • आवेदन फार्म अप्रूवल होने के बाद महिलाओं को लाभ प्राप्त हो सकेगा।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

ऐसी महिलाएं जिन्होंने इस योजना का आवेदन नहीं किया था वह निम्नलिखित दस्तावेजों की सहायता से आवेदन अप्लाई कर सकती है और लाभ प्राप्त करसकती हैं

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • विकलांग होने की स्थिति में विकलांगता प्रमाण पत्र।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकती हैं और आवेदन की प्रक्रिया को भी आसानी से पूरा कर सकती है

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोल लेनी है।
  • वेबसाइट को खोलने के बाद होम पेज पर उपलब्ध आवेदन फार्म की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाले।
  • इसके बाद आप जरूरी जानकारी भर दें जो आवेदन फॉर्म में मांगी गई है।
  • अब सभी उपयोगी दस्तावेजों की प्रतिलिपि को आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना है।
  • अब आवेदन फार्म दस्तावेज सहित नजदीकी संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर दें।
  • अब आवेदन फार्म का सत्यापन किया जाएगा और आवेदन को स्वीकृति मिलने पर आपको योजना का लाभ मिलेगा।

Leave a Comment