फ्री शौचालय योजना को केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया जा रहा है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से 12 हजार रुपए की वित्तीय सहायता सरकार शौचालय बनवाने के लिए देती है। इस प्रकार से ऐसे परिवार जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं और अपने घर में शौचालय नहीं बनवा पा रहे हैं तो वे इस योजना के लिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
इस प्रकार से हम आपको यह भी बता दें कि इस योजना का फायदा शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दिया जा रहा है। सरकार यही चाहती है कि ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया जाए ताकि गंदगी की वजह से किसी भी प्रकार का रोग गांव के निवासियों के बीच में ना फैल सके। तो अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो ऐसे में आपको अपना पंजीकरण पूरा करना पड़ेगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि फ्री टॉयलेट स्कीम क्या है, इस योजना के फायदे, जमा करने हेतु दस्तावेज, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया क्या है। तो अगर आपको शौचालय योजना की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से चाहिए तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ना जारी रख सकते हैं।
Free Sauchalay Yojana 2025
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा फ्री शौचालय योजना को देशभर में चलाया जा रहा है। इस योजना को शुरू करके सरकार गरीब परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देती है। इस प्रकार से आवेदन देने के बाद जिन उम्मीदवारों को लाभार्थी बनाया जाता है इन्हें 12000 रूपए की राशि सरकार से मिलती है।
तो इस तरह से जिन परिवारों के घर में शौचालय अभी तक नहीं है और जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है वे इस योजना के तहत अपने घर में शौचालय बनवा सकते हैं। तो हम आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया आरंभ है। इस प्रकार से अगर आपने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है तो आप तुरंत आवेदन दे सकते हैं।
फ्री शौचालय योजना का उद्देश्य
सरकार के द्वारा फ्री शौचालय योजना को इसलिए आरंभ किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण कम किया जा सके, महिलाओं को सुरक्षा दी जा सके और लोगों के जीवन को सुधारा जा सके। इसलिए ही सरकार चाहती है कि ग्रामीण निवासियों के घर में शौचालय अनिवार्य होना चाहिए।
अगर सभी लोगों के घर में शौचालय होगा तो इसकी वजह से वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलेगा। सरकार के द्वारा यही प्रयास किया जा रहा है कि भारत को स्वच्छ बनाया जा सके और देश के सभी नागरिकों को शौचालय की सुविधा दी जा सके।
फ्री शौचालय योजना के लिए पात्रता मापदंड
सरकार के द्वारा आरंभ की गई फ्री शौचालय योजना के अंतर्गत केवल वही नागरिक आवेदन जमा कर सकते हैं जो निम्नलिखित पात्रता मापदंड पूरा करते हैं –
- फ्री शौचालय योजना का फायदा देश के ग्रामीण और शहरी स्थान में रहने वाले नागरिक ले सकते हैं।
- ऐसे परिवार जिनके घर में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है वे योजना के तहत फायदा ले सकेंगे।
- केवल ऐसे लोगों को ही शौचालय निर्माण में आर्थिक मदद की जाएगी जो गरीब हैं।
- अगर आपको शौचालय योजना का लाभ लेना है तो इसके लिए जरूरी है आपके घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा में ना हो और ना ही आयकर दाता हो।
फ्री शौचालय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप फ्री शौचालय स्कीम के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पंजीकरण के समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे –
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
फ्री शौचालय योजना के लिए के लिए आवेदन कैसे करे?
फ्री शौचालय योजना का फायदा लेने के लिए आपको अपना आवेदन निम्नलिखित प्रक्रिया से जमा करना जरूरी है –
- सर्वप्रथम आप स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब होम पेज पर आपको सिटीजन कॉर्नर वाला विकल्प दिखाई देगा आप इसके ऊपर क्लिक कर दें।
- आगे आप एप्लीकेशन फॉर्म फॉर आईएचएचएल का विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर दें।
- इसके बाद सिटिजन रजिस्ट्रेशन का विकल्प आपको दिखाई देगा आप इसका चयन कर लें।
- यहां आपके सामने अब एक पंजीकरण फार्म खुलकर आएगा जिसमें आप अपना मोबाइल नंबर, अपना नाम, पता, लिंग, जिले का नाम और कैप्चा कोड को दर्ज कर दें।
- फिर आप सबमिट वाला बटन दबा दें और इस तरह से आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
- अब आपको जो लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिला है इसका इस्तेमाल करके आप पोर्टल पर लॉगिन कर लें।
- इसके बाद आप न्यू एप्लीकेशन का विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक कर दें और आवेदन फार्म पूरा भर ले।
- अब जो दस्तावेज शौचालय योजना के अंतर्गत आपसे मांगे गए हैं इन सबको अपलोड कर दें।
- सबसे अंत में आप अपना आवेदन पत्र जमा कर दें और रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित अपने पास लिखकर रख लें।
फ्री शौचालय योजना का स्टेटस चेक कैसे करे?
अगर आपको शौचालय योजना के आवेदन को जमा करने के बाद अपने एप्लीकेशन के स्टेटस को चेक करना है तो इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराएं –
- सर्वप्रथम आप स्वच्छ भारत मिशन योजना की वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब होम पृष्ठ पर आप सिटीजन कॉर्नर में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म फॉर्म फॉर आईएचएचएल के ऑप्शन को क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपको लॉगिन पेज दिखाई देगा यहां आप सारे पूछे गए विवरण को सही से लिखकर लॉगिन कर लें।
- इसके बाद आप व्यू एप्लीकेशन वाले विकल्प के ऊपर क्लिक कर दें।
- यहां अब आपके सामने एक दूसरा नया पेज आएगा जिसमें आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को लिखकर फिर ट्रेक स्टेटस के विकल्प को दबा दें।
- इसके तुरंत बाद ही आपके सामने शौचालय योजना के एप्लीकेशन का स्टेटस आ जाएगा जिसे आप चेक करें।