Farmer Id Registration: फार्मर आईडी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

राज्य में रहने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार के द्वारा फार्मर आईडी के रजिस्ट्रेशन हेतु आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिस पर पहुंचकर ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनाई है सभी फार्मर आईडी को बना सकते है। और एक बार फार्मर आईडी बन जाने के बाद में जरूरत के अनुसार कहीं पर भी उपयोग में ले सकेंगे तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी बिना किसी रूकावट के प्राप्त किया जा सकेगा।

पहले बिहार राज्य के अंतर्गत फार्मर आईडी के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी पोर्टल उपलब्ध नहीं था लेकिन अब आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध है। और यही वह कारण है जिसके चलते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को अपनाकर बिना किसी समस्या के अब बिहार राज्य के नागरिक फार्मर आईडी को बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले विस्तृत रूप से जानकारी जरुर हासिल करें ताकि फार्मर आईडी को बनाने में किसी प्रकार की कोई भी समस्या देखने को ना मिले।

Farmer Id Registration

हमारे देश के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली आबादी बड़ी संख्या में खेती करके अपने जीवन को व्यतीत कर रही है जिसमें बिहार राज्य में भी बड़ी संख्या में नागरिक खेती करते है। ऐसे में अलग-अलग राज्यों के अंतर्गत जिस प्रकार से किसानों के पास फार्मर आईडी मौजूद है उसी प्रकार बिहार राज्य के अंतर्गत मौजूद किसानों के पास भी फार्मर आईडी रहे इसके पोर्टल लॉन्च करके उस पर फार्मर आईडी के रजिस्ट्रेशन को लेकर ऑप्शन उपलब्ध करवाया गया है।

फार्मर आईडी के चलते भारत सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र का डिजिटलीकरण किया जा रहा है जिसकी वजह से विभिन्न प्रकार का सुधार भूमि से जुड़े विवादों के अंतर्गत देखने को मिलेगा तथा वहीं दूसरी तरफ और भी अनेक प्रकार के लाभ देखने को मिलेंगे। और इसी प्रकार के उद्देश्यों के साथ ही भारत सरकार ने फार्मर आईडी की शुरुआत की है तथा अब तक अनेक नागरिक फार्मर आईडी को बनवा चुके हैं। और अभी भी अनेक ऐसे नागरिक फार्मर आईडी को बना सकेंगे जिन्होंने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है।

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में फार्मर आईडी की शुरुआत की गई थी और इसकी शुरुआत डिजिटल कृषि मिशन के तहत की गई थी फार्मर आईडी बनवाने पर इसके अंतर्गत किसानों को एक यूनिक अंक देखने को मिलते हैं। और इस फार्मर आईडी के होने की वजह से नागरिक सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं में जैसे की सब्सिडी योजना बीमा योजना इसके अलावा और भी अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं सरकार आने वाले दिनों के अंतर्गत फार्मर आईडी को अनिवार्य दस्तावेज भी घोषित कर सकती हैं तो ऐसे में समय रहते ही जरूर फार्मर आईडी बनवा लेनी चाहिए। बिहार राज्य के किसानों को तो फार्मर आईडी बनवानी ही है साथ ही अन्य राज्य के नागरिक भी अपने राज्य के अंतर्गत की फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया को फॉलो करके फार्मर आईडी को बनवा सकते हैं क्योंकि पूरे भारत देश के अंतर्गत ही नागरिकों की फार्मर आईडी बनवाई जा रही है और अनेक स्थानों पर बनाई जा चुकी है।

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • फार्मर आईडी के लिए केवल किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • किसान के पास भूमि होनी चाहिए।
  • किसान को सरकार से भारतीय नागरिकता मिली हुई होनी चाहिए।
  • किसान के पास आधार कार्ड जरूर मौजूद होना चाहिए साथ ही जमीन से जुड़े दस्तावेज होने चाहिए।

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण बातें

  • बिहार राज्य के नागरिकों को राज्य के फार्मर आईडी के पोर्टल के माध्यम से ही फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करना है।
  • एक बार फार्मर आईडी बनवा लेने के बाद में कहीं पर भी फार्मर आईडी की आवश्यकता पड़ने पर तुरंत फार्मर आईडी उपयोग में ली जा सकेगी।
  • फार्मर आईडी की वजह से अनेक अपात्र नागरिक योजनाओं से बाहर होंगे तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • फार्मर आईडी दिखाने पर यह अन्य दस्तावेज की तरह ही एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाएगा।

फार्मर आईडी के लिए आधिकारिक पोर्टल

बिहार राज्य में रहने वाले सभी किसानों के लिए बिहार फार्मर आईडी को बनवाने हेतु सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला पोर्टल bhfr.agristack.gov.in है। यह मोबाइल या कंप्यूटर लैपटॉप किसी में भी ओपन किया जा सकता है और उसके बाद में फार्मर आईडी के सभी चरण पूरे करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय दिया जाने वाला आधिकारिक पोर्टल का सीधा लिंक भी सभी किसान उपयोग में ले सकते है।

फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले सरकार द्वारा चलाए जाने वाले आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखने वाले लोग इन एस फार्मर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म खुलकर आएगा तो फॉर्म में प्रत्येक जानकारी ध्यान से दर्ज करें और जानकारी सही होनी चाहिए।
  • दस्तावेज की आवश्यक जानकारी भी मांगी जाएगी तो प्रत्येक जरूरी दस्तावेज की भी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद दस्तावेजों को भी अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के सभी चरण पूरे करें।
  • इतना करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस तरीके से फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन होगा। किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक जल्द एक्टिव किया जाएगा।

Leave a Comment