भारतीय नागरिकता प्राप्त नागरिकों के लिए सरकार के द्वारा ई-श्रम कार्ड जारी किया जा रहा है। और जिन भी नागरिकों को ई-श्रम कार्ड मिल रहा है सभी अलग-अलग स्थानों पर ई-श्रम कार्ड को उपयोग में ले रहे हैं। वही अनेक नागरिक तो ई-श्रम कार्ड होने की वजह से वित्तीय सहायता भी प्राप्त कर रहे हैं। यह कार्ड पहले मौजूद नहीं था लेकिन वर्ष 2021 के अंतर्गत केंद्र सरकार ने श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की और उसके बाद ही नागरिकों के लिए श्रम कार्ड जारी किए।
वहीं भारत सरकार की तरफ से अभी भी ई-श्रम कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया चालू की गई है जिसके चलते जो पहले किसी भी कारण की वजह से ई-श्रम कार्ड को नहीं बना सके थे वह वर्तमान में भी बना सकते हैं और अन्य नागरिकों की तरह ही उपयोग में ले सकते हैं लेकिन ध्यान रहे श्रम का केवल असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिकों के लिए ही जारी किया जाता है क्योंकि सरकार ने इन्हें श्रम कार्ड प्रदान करने को लेकर ही नियम बनाया हुआ है।
E Shram Card List
अनेक श्रम कार्ड को उपयोग में लेने वाले नागरिकों के द्वारा श्रम कार्ड से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की जानकारियां इंटरनेट पर सर्च की जाती है जिसमें कभी ई-श्रम कार्ड लिस्ट की जानकारी होती है तो कभी अन्य वहीं दूसरी तरफ अनेक प्रकार की चर्चाएं भी अक्सर श्रम कार्ड को लेकर चलती रहती है जिसमें वित्तीय सहायता की जानकारी भी होती है। और यहां तक की पहले उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने श्रम कार्ड को रखने वाले नागरिकों को ₹1000 की राशि भी प्रदान की हुई है।
अब तक देश के अंतर्गत 30 करोड़ से भी अधिक नागरिकों ने श्रम कार्ड को बनवा लिया है। मजदूरी करने वाले नागरिक, ठेला चलाने वाले, दुकान चलाने वाले, ड्राइवर तथा इस प्रकार के सभी असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करने वाले नागरिक श्रम कार्ड को बनवा सकते हैं और इसे कही भी उपयोग में ले सकते हैं क्योंकि इन्हीं श्रमिकों तक अलग-अलग प्रकार का लाभ पहुंचाने के लिए ही सरकार ने श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है।
ई-श्रम कार्ड होने पर मिलने वाली सुविधाएं
- ई-श्रम कार्ड रखने वाले नागरिक ₹3000 या इससे कम ज्यादा की पेंशन भी प्राप्त कर सकते हैं।
- महिलाएं आंगनवाड़ी के अंतर्गत श्रम कार्ड को उपयोग में ले सकती हैं और वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती है।
- विभिन्न सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजना के लिए जहां पर भी श्रम कार्ड की मांग की जाती है सभी जगह पर श्रम कार्ड उपयोग में लिया जा सकता है।
- श्रम कार्ड मौजूद होने पर नागरिक की गिनती असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करने वाले नागरिकों में होती है और इसकी वजह से काफी फायदे देखने को मिलते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना की संपूर्ण जानकारी
भारत सरकार ने श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है लेकिन श्रमिकों की सही तरीके से पहचान नहीं होने की वजह से उन तक विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है ऐसे में इस वजह से ही सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है ताकि श्रमिकों की जानकारी सरकार के पास आ जाए और फिर आसानी से श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
नागरिकों के लिए सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाले श्रम कार्ड पर श्रमिक से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मौजूद रहती है व श्रम कार्ड संख्या मौजूद रहती है इसके अलावा भी अन्य जानकारी मौजूद रहती है जिससे तुरंत पता चल जाता है कि नागरिक असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करता है या नहीं। और उसके बाद ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।
ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता मापदंड
- ई-श्रम कार्ड के लिए नागरिक की आयु कम से कम 18 वर्ष जरूर होनी चाहिए।
- आधार कार्ड मौजूद होना चाहिए और उससे मोबाइल नंबर लिंक होने चाहिए।
- ऐसे नागरिक जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है केवल वही इस योजना के लिए पात्र है।
- पूरे महीने की कमाई ₹15000 से कम होनी चाहिए।
ई-श्रम कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट कैसे चेक करें?
- सभी स्मार्टफोन में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें।
- अब अलग-अलग विभिन्न वेबसाइटों में से आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- फिर लिस्ट जारी होने पर लिस्ट से संबंधित ऑप्शन को खोजें और उसके ऊपर क्लिक करें।
- इतना करके जरूरी जानकारी की मांग की जाएगी तो जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद जानकारी को सबमिट करें और फिर लिस्ट खुल जाएगी।