अन्य राज्यों के जैसे बिहार सरकार के द्वारा भी राज्य में पशुपालन व्यवसाय के प्रति लोगों को जागृत करने के लिए एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए डेयरी फार्म योजना लाई गई है और इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को एवं किसानों को डेयरी फार्म स्थापित करना है एवं डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए उन्हें सब्सिडी की सुविधा प्रदान करनी है ताकि वह आसानी से डेयरी फार्म को स्थापित करसके।
सरकार द्वारा संचालित इस डेयरी फार्म योजना के अंतर्गत 2 से लेकर 20 गाय या फिर पालने वाले पशुपालकों को अधिकतम 8 लाख रुपए तक का भी अनुदान देने का प्रावधान है और 8 लाख का अनुदान मिलने से आपको डेयरी फार्म को स्थापित करने में किसी प्रकार की कोई आर्थिक समस्या नहीं होगी। बिहार सरकार द्वारा इस योजना को सफल बनाने के लिए लगभग 48.48 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
इस योजना में राज्य के सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले सभी पात्र लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य में 3500 से अधिक डेयरी फार्म स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि आप बिहार के मूल निवासी हैं और आप डेयरी फार्म स्थापित करना चाहते हैं तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है और आपको इसके लिए अनुदान भी प्राप्त हो सकता है और आपको सब्सिडी मिल सकती है।
Dairy Farm Loan Yojana
बेरोजगार युवा और किसानों के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक अच्छा विकल्प साबित होगी। आप सभी लाभार्थियों को योजना में ₹800000 तक का लोन प्राप्त होगा जिसमें आपको सब्सिडी की सुविधा मिलेगी जो आपको लोन को चुकाने में आर्थिक राहत देगी। यह योजना राज्य के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी क्योंकि इस योजना में राज्य के 60000 उम्मीदवारों के लाभ मिलेगा।
इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए आप सभी व्यक्तियों के लिए संबंधित पात्रता को पूरा करना होगा और अगर आपके पास में सभी प्रकार की बात करता है तो आप इसका आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और आवेदन को अप्रूवल मिल जाने के बाद आपको लोन प्राप्त हो जाएगा। इस योजना का आवेदन फॉर्म कैसे भरा जा सकता है यह जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें और दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
डेयरी फार्म लोन योजना का उद्देश्य
यह योजना इस उद्देश्य के शुरू की गई है ताकि राज्य में डेयरी उद्योगों को बढ़ावा मिल सके और साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिला एवं इस योजना के संचालन से स्वरोजगार के प्रति जागरुकता आएगी। इस योजना में लाभार्थियों को दो से लेकर 20 उन्नत किस्म की गाय एवं भैंस के लिए डेयरी फार्म की स्थापना हेतु अनुदान मिलेगा।
डेयरी फार्म लोन योजना के लाभ
इस योजना में लाभार्थियों को अनेक प्रकार के लाभ मिलेंगे जिसमें बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा और राज्य में ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नए अवसर पर होंगे। इसके अलावा डेयरी फार्म उद्योग के प्रति लोग जागरुक होंगे एवं इसे प्रोत्साहन मिलेगा, डेयरी फार्म स्थापित हो जाने से राज्य में पशुधन विकास बढ़ जाएगा साथ ही दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
सरकार द्वारा इस योजना के तहत 3583 डेयरी फार्म स्थापित करवाई जानी है जिसके लिए 1798 डेयरी फार्म 2 गायों के लिए है, वही 419 फार्म 4 गायों के लिए निर्धारित है और प्रत्येक जिले में 15 से लेकर 20 गायों के लिए सीमित फार्म स्थापित होंगे और ऐसा करने पर राज्य में लगभग 60,000 से भी अधिक लोगी को रोजगार प्राप्त होगा।
डेयरी फार्म लोन योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का आवेदन करने वाला बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा।
- डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए आपके पास उपयुक्त स्थान, प्रशिक्षण और बुनियादी सुविधा का होना जरूरी है।
- इस योजना के अंतर्गत 2 से लेकर 20 गायों या भैंसों के लिए लाभ प्रदान किया जा सकता है ।
डेयरी फार्म लोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर आदि।
डेयरी फार्म लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए आप सबसे पहले योजना की आधिकारक वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर दिए हुए बिहार डेयरी फार्म योजना ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा जिसमें आवश्यक जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- अब पोर्टल पर जाकर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज कर लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें पूछी गई जानकारी को सही-सही दर्ज कर दे।
- अब आप रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स स्कैन करे और उन्हें अपलोड कर दें।
- इसके बाद आप आवेदन फार्म जमा करें और उसकी रसीद को डाउनलोड कर लें।