ऐसे सभी छात्र एवं छात्राएं जो वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं में पास हो चुके हैं और अब वे सभी विद्यार्थी आगामी शिक्षा के लिए किसी वित्तीय सहायता की तलाश कर रहे हैं तो उन सभी विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है क्योंकि ऐसे विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप 2025 योजना को संचालित किया जा रहा है जिसमें योग्य विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप 2025 योजना के अंतर्गत हर वर्ष पात्र विद्यार्थियों के लिए ₹12,000 तक की स्कॉलरशिप की सुविधा प्रदान की जा रही है। किस योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थियों के लिए प्राथमिकता दी जाती है जो मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रतिरूप सहित करना है ताकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिले।
यदि आप सभी विद्यार्थी भी इसी वर्ष में 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं तो आप सभी विद्यार्थियों के लिए भी सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है हालांकि इसके लिए आप सभी विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और उसके बाद ही आपको योजना में लाभ प्राप्त हो सकेगा यानी कि आपको स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकेगी तो आइए जानते हैं कि आप सभी विद्यार्थियों को सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप सुविधा का लाभ कैसे मिल सकता है।
Central Sector Scholarship Yojana
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप 2025 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत 2 जून 2025 से संबंधित आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है इसलिए जिन विद्यार्थियों को इस योजना का आवेदन फॉर्म भरना है अब वे सभी उम्मीदवार वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं और आपको बता दे कि आप इसका ऑनलाइन आवेदन scholarship.gov.in पर जाकर आसानी से पूरा कर सकते हैं जिसकी संपूर्ण सरल विधि आर्टिकल में आगे उपलब्ध है।
यह योजना पूर्ण रूप से पारदर्शी है क्योंकि इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित है साथ ही स्कॉलरशिप की राशि भी पूरी तरह से डिजिटल है जिसमें विद्यार्थियों के लिए कोई भी समस्या नहीं होती है और उनको आसानी से स्कॉलरशिप सुविधा का लाभ मिलता है। इसके अलावा हम आपको बताना चाहेंगे कि इस योजना के लिए आवेदन की जो अंतिम तारीख रखी गई है वह 31 अक्टूबर 2025 रखी गई है इसलिए आपको ध्यान देना होगा कि आपका आवेदन 21 अक्टूबर तक पूरा हो जाए।
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता
- सर्वप्रथम विद्यार्थियों का देश का मूल निवासी होना सबसे जरूरी है।
- संबंधित स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों का वर्ष 2025 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की गई हो।
- विद्यार्थियों का नाम राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के अंतर्गत जारी कट ऑफ सूची में दर्ज होना चाहिए।
- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को रेगुलर मोड में आगामी अध्ययन करना होगा।
- विद्यार्थी के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना के फायदे
अगर हम सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप से मिलने वाले लाभ की बात करें तो आपको इस स्कॉलरशिप से जुड़ने के बाद में हर वर्ष ₹12,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी और इस योजना में सभी वर्गों को एवं श्रेणियां के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलता है और यह स्कॉलरशिप सुविधा पारदर्शी है साथ ही लाभ लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया है।
जिसमें आवेदन आसानी से हो जाता है एवं सबसे महत्वपूर्ण इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट लाभार्थियों की बैंक अकाउंट में भेजी जाती है ताकि विद्यार्थी उसका सदुपयोग कर सके और यह छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
संबंधित छात्रवृत्ति की सुविधा लेने के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी
- आधार कार्ड
- 10वीं और 12वीं की अंकसूची
- बैंक पासबुक
- नामांकन रसीद (बोनाफाइड सर्टिफिकेट)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र आदि।
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए एप्लीकेंट कॉर्नर में जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें जरूरी जानकारी भरे और उसको सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने पर लॉगिन आईडी ,पासवर्ड मिलेगा जिसे ध्यान से दर्ज करें और लॉगिन करें।
- फिर आपको “Fresh Application” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम को सेलेक्ट कर ले और उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे एवं जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना है और आवेदन की रसीद डाउनलोड करनी है।
- इस तरह से आप सभी विद्यार्थियों का सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप 2025 का आवेदन फॉर्म भर जाएगा
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप आवेदन के बाद की प्रक्रिया
जैसा कि आपको बताया गया है कि सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली है और आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद 15 नवंबर 2025 तक विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा।
अगर आपके सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं और आप सभी प्रकार की पात्रता को पूरा करते हैं तो फिर दिसंबर या फिर नए वर्ष की शुरुआत में छात्रवृत्ति की राशि आपको डायरेक्ट बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाएगी।