बिहार राज्य सरकार के द्वारा शिक्षित युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बिहार उद्यमी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे युवा जो बेरोजगार हैं तथा उनके लिए किसी भी प्रकार का संतुष्टीजनक रोजगार नहीं मिल पा रहा है ऐसे में उनके लिए स्वयं रोजगार से प्रोत्साहित किया जाएगा।
बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत युवाओं के लिए स्वयं रोजगार से प्रोत्साहित करने के लिए तथा स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छे स्तर पर लोन दिया जा रहा है ताकि वे सभी सरकारी लोन के आधार पर बिना किसी आर्थिक पूंजी की चिंता किए कार्यों में संलग्न हो सके।
बिहार राज्य में बिहार उद्यमी योजना वर्तमान समय में काफी ट्रेंड में है जिसके चलते बेरोजगार शिक्षित युवा काफी संख्या में से योजना से पंजीकृत हो रहे हैं तथा लाभ भी उठा पा रहे हैं। अगर आप भी योजना के अंतर्गत जुड़ने के इच्छुक है तथा व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो इस योजना की पूरी डिटेल अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी चाहिए।
Bihar Udymi Yojana Apply
बिहार उद्यमी योजना राज्य स्तरीय की योजना है जिसमें बिहार राज्य के पुरुषों के साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी सम रोजगार से जुड़ने के लिए पात्रता दी गई है। बताते चलें कि उद्यमी योजना के अंतर्गत सभी लोगों के लिए लोन नहीं दिया जाता है बल्कि इसके लिए कुछ विशेष पात्रता मापदंड भी सुनिश्चित किए गए हैं।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार राज्य के लोगों के लिए बिहार उद्यमी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी समझाने वाले हैं ताकि उनके लिए इस योजना के महत्व तथा विशेषताओं के बारे में पता चल सके इसके अलावा हम यहां पर लोन के लिए अप्लाई करने का तरीका भी बताएंगे जो उनके लिए काफी मदद पूर्ण साबित होगा।
बिहार उद्यमी योजना के लिए पात्रता मापदंड
बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से आरेखित है।-
- इस योजना के अंतर्गत केवल बिहार राज्य के लोगों के लिए ही पंजीकृत किया जाता है।
- जो उम्मीदवार लोन लेने के इच्छुक है उनके लिए शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करना जरूरी है।
- उम्मीदवार की आयु सीमा को 18 वर्ष या फिर उसके ऊपर का सुनिश्चित किया गया है।
- इसके अलावा अगर हम अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो 50 वर्ष की आयु तक लोग इस लोन को ले सकते हैं।
- उम्मीदवार के पास स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए एक प्रयोजना तथा उसमें अनुभव होना जरूरी है।
बिहार उद्यमी योजना के लिए लोन डिटेल
बिहार राज्य के जो व्यक्ति बिहार उद्यमी योजना से पंजीकृत होने जा रहे हैं तथा लोन प्राप्त करना चाहते है उन सभी के लिए इस योजना में मिलने वाले लोन से संबंधित पूरी डिटेल को जान लेना चाहिए। बताते चले की उद्यमी योजना के अंतर्गत ₹500000 से 10 लाख रुपए तक की लिमिट के आधार पर लोन प्रदान किया जाता है।
योजना की सबसे अच्छी बात तो यह है कि जो व्यक्ति इस योजना में लोन लेते हैं उनके लिए लोन की 50% राशि को माफ किया जा रहा है। उदाहरण तौर पर जिन व्यक्तियों ने बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का लोन लिया है सरकार की तरफ से उनके लिए ₹500000 तक का लोन माफ किया जाएगा तथा केवल उनके लिए 50% हिस्सा ही भुगतान करना होगा।
बिहार उद्यमी योजना के लाभ
बिहार राज्य की उद्यमी योजना के अंतर्गत लोगों के लिए निम्न लाभ हो रहे हैं ।-
- इस योजना के तहत लोगों के लिए स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का मौका मिल पा रहा है।
- सरकार के द्वारा योजना में लाखों रुपए तक के लोन का प्रबंध किया गया है।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली लोन राशि केवल आधे स्तर पर भुगतान करनी होती है।
- इस योजना के अंतर्गत लोन पर किसी भी प्रकार की विशेष ब्याज दरों को लागू भी नहीं किया गया है।
- योजना से सरकारी सहायता प्राप्त करके व्यक्ति अब जीवन में बेहतर बदलाव ला पा है।
बिहार उद्यमी योजना के लिए भुगतान अवधि डिटेल
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत जो व्यक्ति 10 लाख रुपए तक का लोन लेते हैं उनके लिए लोन की 50% राशि माफ कर दी जाती है अर्थात उनके लिए केवल 50% का हिस्सा ही भुगतान करना होता है। 50% राशि का हिस्सा भुगतान करने के लिए 84 किस्तों का प्रावधान बनाया गया है। यह 84 किस्तें मासिक या फिर तिमाही अंतराल पर भुगतान करनी होती है।
बिहार उद्यमी योजना का उद्देश्य
बिहार राज्य सरकार के द्वारा उद्यमी योजना संचालित किए जाने का उद्देश्य केवल है कि बिहार राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार शुरू करने का विकल्प मिल सके इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जिनके पास व्यवसाय शुरू करने हेतु पर्याप्त पूंजी नहीं है उनके लिए भी सहायता प्रदान की जा सके। इस योजना से बिहार राज्य की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव हो पाएंगे।
बिहार उद्यमी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
बिहार उद्यमी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका निम्न चरणों के अनुसार है।-
- सबसे पहले डिजिटल डिवाइस में बिहार उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर ले।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए आवेदन करने वाली लिंक सक्रिय रूप से दिखाई देगी उस पर क्लिक कर देना होगा।
- अब यहां से आगे पहुंचेंगे जहां पर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी।
- आवश्यक जानकारी के तौर पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें एवं आईडी पासवर्ड प्राप्त कर ले।
- आईडी पासवर्ड से लॉगिन करते हुए उद्यमी योजना का फॉर्म स्क्रीन पर प्रदर्शित कर लेना होगा।
- योजना के फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे तथा व्यक्ति के सभी अनिवार्य दस्तावेजों का अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड हो जाने के बाद सबमिट करते हुए आवेदन का प्रिंट निकाले।
- इस प्रकार से उद्यमी योजना में आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।